Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान का दो दिवसीय करेंगे दौरा

113
Tour And Travels

नई दिल्ली, 4 सितंबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 4 और 5 सितंबर, 2023 को राजस्थान का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस यात्रा में वे जयपुर, कोटा और टोंक जाएंगे।

इस दौरे के लिए उपराष्ट्रपति 4 सितंबर, 2023 को अपने विशेष विमान द्वारा दिल्ली से जयपुर पहुंचेंगे और वहाँ महारानी महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में “राष्ट्रीय उत्थान में महिलाओं की भागीदारी” विषय पर शिक्षकों-छात्राओं से संवाद करेंगे।

जयपुर से उपराष्ट्रपति टोंक पहुंचेंगे जहां वे डिग्गी में कल्याण रायजी मंदिर में दर्शन करेंगे।