Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी-5 एशिया कप जीतने पर दी बधाई

170
Tour And Travels

नई दिल्ली, 4 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी-5 एशिया कप जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया;
“हॉकी-5 एशिया कप में चैंपियन!

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शानदार जीत के लिए बधाई। यह हमारे खिलाड़ियों के अटूट समर्पण का प्रमाण है और इस जीत के साथ, हमने अगले साल ओमान में हॉकी-5 विश्व कप में अपना स्थान भी सुरक्षित कर लिया है।

हमारे खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प हमारे देशवासियों को प्रेरणा देता है।