Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021: स्टालिन आगे, बाकी सब पीछे

48
Tour And Travels

नई दिल्ली/चेन्नई, 03 मई (हि.स)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना का काम देर रात जारी है। निर्वाचन आयोग ने 234 में अब तक 187 सीटों के परिणाम घोषित किए हैं। इनमें द्रमुक 105 सीटों पर जीत प्राप्त कर चुकी है और 27 पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि अन्नाद्रमुक को 54 सीटों पर जीत मिली है और 13 सीटों पर वह आगे है।

इस तरह तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा पाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव में जीत पर स्टालिन को बधाई है। प्रधानमंत्री ने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि ‘तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई। हम राष्ट्र की प्रगति में मिलकर काम करेंगे। क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करेंगे और साथ मिलकर कोविड-19 महामारी को हराएंगे।’ इन दौरान प्रधानमंत्री ने राजग के पक्ष में वोट करने के लिए तमिलनाडु की जनता का भी आभार जताया।

यहां भारतीय जनता पार्टी को तीन सीटें मिली हैं और पार्टी एक सीट पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस पार्टी 13 सीटें अपने नाम कर चुकी है और पांच सीटों पर आगे चल रही है।

तमिलनाडु में कई पार्टियां चुनाव मैदान में थी। लेकिन सीधा मुकाबला द्रमुक के एमके स्टालिन और अन्नाद्रमुक के ई. पलानिस्वामी के बीच था।