Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

दुर्ग:जिले में कोरोना संक्रमण में लगातार हो रहा सुधार, 795 की रिपोर्ट पॉजिटिव

53
Tour And Travels

दुर्ग ,3 मई (हि. स.)। दुर्ग में पॉजिटिविटी शनिवार की की तुलना में एक प्रतिशत बढ़कर 24 फ़ीसदी रही है। हालांकि आज 795 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर आज केवल 3270 लोगों के ही सैंपल लिए गए थे। आज जिले से केवल तीन ही मरीजों की मौत हुई है । जो विगत दिनों की तुलना में बहुत ही कम है। अर्थात जिले में अब स्थिति लगातार सुधार रही है। जिला दुर्ग में लॉकडाउन के 26 दिनों के बाद स्थिति में काफी कुछ सुधार हुआ है। आज जिले से जांच के लिए कुल 3270 सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिसमें से केवल 795 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है । हालांकि कल की तुलना में पॉजिटिविटी एक प्रतिशत बढ़कर 24प्रतिशत हो गई है।
पॉजिटिविटी कम होने के बाद ही जिले की स्थिति को बेहतर कहां जा सकेगा। हालांकि एक समय ऐसा भी था, जब जिले में पॉजिटिविटी 57 फ़ीसदी तक चली गई थी। उसकी तुलना में अब पॉजिटिविटी आधे से भी कम रह गई है। जहां पूर्व में प्रत्येक 100 व्यक्ति की जांच में 57 व्यक्ति संक्रमित मिल रहे थे। रविवार को प्रत्येक 100 व्यक्तियों की जांच में केवल 24 व्यक्ति ही संक्रमित मिले हैं। होम आइसोलेशन एवं विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान आज भी 1003 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वही डेथ का अनुपात भी काफी कम हुआ है। रविवार केवल तीन ही व्यक्तियों की विभिन्न अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। लगातार जिले के नागरिकों का व्यवहार कोरोनावायरस को लेकर ऐसा ही रहा तो स्थिति को नियंत्रण में होगी।