Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने असम के बिश्वनाथ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

270
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के बिश्वनाथ जिले में एक सड़क दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;

“असम के विश्वनाथ जिले में सड़क दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं: पीएम @narendramodi”