Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

218
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। श्री मोदी ने कहा है कि चंद्रशेखर जी एक महान व्यक्तित्व थे, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और गरीबी को दूर करने के प्रयासों के लिए उनकी व्यापक रूप से सराहना की गई।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“चंद्रशेखर जी एक महान व्यक्तित्व थे, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और गरीबी को दूर करने के प्रयासों के लिए उनकी व्यापक रूप से प्रशंसा की गई। उन्होंने हमेशा कमजोर वर्गों और वंचितों के कल्याण के लिए कार्य किया। उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।”