Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए क्या है भाव

70
Tour And Travels

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी का असर घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल 90.56 रुपये और डीजल 80.87 रुपये प्रति लीटर के दर पर मिल रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 96.98 रुपये, 90.77 रुपये और 92.58 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, इन महानगरों में डीजल क्रमश: 87.96 रुपये, 83.75 रुपये और 85.88 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। इस समय देश के हर शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई पर चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि प्रमुख तेल उत्पादक देशों की बैठक के पहले कच्चे तेल की कीमत दो डॉलर प्रति बैरल से भी ज्यादा तेज हो गया। सिंगापुर में ब्रेंट क्रूड ऑयल 2.12 डॉलर की तेजी के साथ फिर 64.86 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा था। वहीं, यूएस वेस्ट टैक्सस इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (कच्चा तेल) भी 2.29 डॉलर की तेजी के साथ 61.45 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।