Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

छपरा में 30 किलो चांदी के साथ अंतर प्रांतीय गिरोह के दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

70
Tour And Travels

छपरा, 02 अप्रैल (हि.स.) ।जिले के मांझी थाना की पुलिस ने 30 किलो चांदी के आभूषण के साथ दो तस्करों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने जयप्रभा सेतु के पास से दोनों तस्करों को एक चार पहिया वाहन से गिरफ्तार किया, जिनके पास से करीब 30 किलो वजन चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों के द्वारा आभूषण के खरीद बिक्री से संबंधित आवश्यक कागजात पुलिस को नहीं दिया गया है। ऐसी आशंका है कि दोनों व्यक्तियों के द्वारा सोना चांदी की तस्करी की जाती है। दोनों के नाम पता कर सत्यापन भी पुलिस कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चांदी के आभूषण किस जगह से लाए जा रहे थे और उसे कहां पर आपूर्ति करना था। प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि सरकारी राजस्व की चोरी करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य में सोना चांदी के आभूषणों की तस्करी की जाती है।

सारण पुलिस के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस वर्ष में जिले में सोना चांदी के आभूषणों की तस्करी खुलासा का यह पहला मामला है। पकड़े गए दोनों तस्करों से मिले सुराग के आधार पर पुलिस के द्वारा इस गिरोह से जुड़े तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मांझी के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है। जांच व सत्यापन के बाद इस मामले का खुलासा की जाएगी।