Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

खड़ी ट्रक में भिड़ी बाइक, युवक की मौत, किशोर गम्भीर

172
Tour And Travels

मीरजापुर, 08 जून (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र के भैसोड़ वलाय पहाड़ गांव में सोमवार की देर रात अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई और बाइक पर पीछे बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हलिया थाना क्षेत्र के सगरा गांव निवासी बृजेश गुर्जर (22) व नीरज (15) बाइक से अपने ननिहाल हनुमना थाना क्षेत्र के कोठवा जा रहे थे। भैसोड़ वलाय पहाड़ गांव के समीप पंहुचते ही अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा भिड़ी, जिससे बृजेश के सिर में गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वही नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज भरतलाल पांडेय ने घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने ननिहाल में ही रहता था। मृतक की 22 मई को शादी हुई है। पत्नी की विदाई के बाद पैतृक गांव से ननिहाल जा रहा था।