Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखंड में लगातार कमजोर हो रहा है कोरोना, 1778 मरीज हुए स्वस्थ

76
Tour And Travels

रांची, 28 मई (हि.स.)। झारखंड में लगातार जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। कोरोना के 1778 मरीज स्वस्थ हुए है। शुक्रवार को अबतक कोरोना के 695 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 16 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से पांच, बोकारो से एक, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन, गढ़वा से एक, हजारीबाग से एक, खूंटी से एक और सरायकेला से एक मरीज शामिल है।
किस जिले से कितने केस मिले
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 89,बोकारो से 32,चतरा से 10,देवघर से 35,धनबाद से76,दुमका से पांच, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 67,गढ़वा से तीन, गिरिडीह से 43,गोड्डा से एक ,गुमला से 40,हजारीबाग से 42,जामताड़ा से 18, खूंटी से 19,कोडरमा से18 ,लातेहार से 35,लोहरदगा से22, पलामू से 37,रामगढ़ से 42,साहेबगंज से 11 ,सरायकेला से19, सिमडेगा से 19और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 12मरीज मिले है।
कुल कोविड-19 का मामला अब 334730
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 334730गया हैं। इनमें 13097सक्रिय केस हैं। जबकि 316707मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4926मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 94.61प्रतिशत है।
रांची से मिले कोरोना के 89 नए केस
रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 89 मरीज मिले हैं। जबकि जिले में पांच लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3345 है। 275 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 84182 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 79310 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।