Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

अलीगढ़: जहरीली शराब के सेवन से सात लोगों की मौत

123
Tour And Travels

अलीगढ़, 28 मई (हि.स.) । उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के एक गांव में जहरीली शराब के सेवन से सात लोगों की मौत हो गई। इनमें से पांच लोगों की शराब से ही मौत की पुष्टि हो चुकी है। शराब पिए हुए दो अन्य लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। इस हादसे के बाद देशी शराब का ठेका सील कर दिया गया है।

जिले के थाना कोतवाली लोधा क्षेत्र के गांव करसुआ में जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच सुरू की गयी।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि दो ट्रक ड्राइवर सहित तीन ग्रामीणों की मौत हुई है। आसपास के गांव में भी शराब के सेवन से लोगों की मौत की खबरें हैं, जिनकी पुष्टि कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि एक ही ठेकेदार की दो दुकानों को सील कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।