Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हरदोई : प्राइवेट बस की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

76
Tour And Travels

हरदोई, 03 मई (हि.स.) प्राइवेट बस की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे यह घटना हरदोई सवायजपुर मार्ग पर महरेपुर के निकट हुई।

इस हादसे में महरेपुर के प्रधान पद प्रत्याशी वीरपाल का भाई किशनपाल पुत्र होरी पाल उम्र 45 वर्ष तथा उनका भतीजा अंकितपाल पुत्र पुत्तनपाल उम्र 20 एवं अमितपाल बाइक से थे। बाइक में बस की टक्कर लगने से किशनपाल और अंकितपाल की मौके पर मौत हो गई जबकि अमितपाल 17 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया।

वीरपाल प्रधानी का चुनाव हार कर तीनों व्यक्ति मतगणना स्थल वावन से अपने गांव महरेपुर आ रहे थे। फर्रुखाबाद की ओर से आ रही बारातियों से खचाखच भरी बुलंदशहर की प्राइवेट बस जो कि शादी के लिए नेवलिया गांव तहसील बिलग्राम को जा रही थी।जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

इस घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पूछताछ के लिए पुलिस ने बारातियों को हिरासत में लिया और फिर छोड़ दिया। थाना लोनार पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए तथा बस अपने कब्जे में ले ली है।