Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने हार के बाद दिया अपने पद से इस्तीफा

74
Tour And Travels

गुवाहाटी, 02 मई (हि.स.)। असम की सत्ता में लंबे समय तक काबिज रही कांग्रेस पार्टी लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव हार गयी है। हार की नौतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस हाई कमान को अपना त्याग पत्र प्रेषित कर दिया है। हालांकि, एआईसीसी की ओर से इस संबंध में अभी तक कुछ भी बयान जारी नहीं किया गया है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व बोरा का संभवतः इस्तीफा स्वीकार नहीं कर सकता है। इसके कई कारण बताये जा रहे हैं।

चुनाव आय़ोग की ओर से जारी आधिकारिक तथ्यों के अनुसार कांग्रेस जीत चुकी सीटों व आगे चलने वाली कुल सीटों की संख्या 29 है। जबकि सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर भी सत्ता के जादूयी आंकड़े से कांग्रेस दूर है। कांग्रेस व सहयोगियों की कुल संख्या 50 के आसपास होती नजर आ रही है। हालांकि, इस आंकड़ों में भी तब्लियां हो सकती हैं।