Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

इकलौते बेटे की हत्या करने के बाद बाप ने भी की खुदकुशी

70
Tour And Travels

गुमला, 06 मई (हि.स.)। जिले के बसिया अनुमंडल मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर रामडीह गांव में गुरुवार की सुबह आपसी विवाद में एक पिता ने बेटे की हत्या कर दी और खुद भी फंदे पर झूलकर जान दे दी।

पुलिस के मुताबिक आपसी विवाद को लेकर शंकर सिंह (50) ने अपने इकलौते पुत्र प्रदीप सिंह (20) की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शंकर सिंह ने भी एक पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही बसिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी, इंस्पेक्टर बैजू उरांव,थाना इंचार्ज अनिल लिंडा आरेया पंचायत के रामडीह गांव पहुंचे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से पुछताछ की। बाप-बेटे के शव को बसिया थाना लाया गया है, जहां से पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

ग्रामीणों के अनुसार दो वर्ष पहले शंकर सिंह की पत्नी का देहांत हो गया था। घर में सिर्फ शंकर सिंह और पुत्र प्रदीप सिंह रहते थे। यह हत्याकांड पूरे अनुमंडल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस हत्या की जांच कर रही है।