Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बढ़ती चिंताः देश में कोरोना के नए मामले फिर चार लाख के पार

71
Tour And Travels

नई दिल्ली, 06 मई (हि.स.)। देश में कोरोना के नए मामले फिर चार लाख के पार हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 लाख,12 हजार, 262 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस बीमारी से 3 हजार, 980 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 3 लाख,29 हजार,113 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2 करोड़,10 लाख,77 हजार,410 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2 लाख,30 हजार,168 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 35 लाख,66 हजार,398 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़,72 लाख,80 हजार,844 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ रिकवरी रेट भी लुढ़कता जा रहा है। दो- तीन दिन तक थोड़ा संभलने के बाद गुरुवार को रेकवरी रेट में फिर गिरावट हुई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट घटकर 81.98 प्रतिशत हो गया है।

24 घंटे में किए गए 19 लाख से अधिक टेस्ट
आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 19 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 05 मई को 19 लाख, 23 हजार,131 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 29 करोड़,67 लाख,75 हजार,209 टेस्ट किए जा चुके हैं।