Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

रविदास जयंती पर हुआ बवाल, सत्संग के दौरान हुए झगड़े में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंटें और पत्थर बरसाए, पांच महिलाएं घायल

28
Tour And Travels

कैथल
कैथल शहर के बलराज नगर में संत रविदास जयंती न मनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात पथराव और हिंसा तक पहुंच गई। सत्संग के दौरान हुए झगड़े में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंटें और पत्थर बरसाए, जिसमें पांच महिलाएं घायल हो गईं। दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें क्या है मामला
अंबेडकर सभा के प्रधान प्रधान जगदीश चंद्र ने बताया कि वीरवार शाम बलराज नगर में उनके समाज की महिलाओं द्वारा संत रविदास जयंती मनाने के लिए सत्संग और पालकी यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन तभी कुछ शरारती युवाओं ने पालकी यात्रा निकालने का विरोध किया, जिससे माहौल गरम हो गया। देखते ही देखते विवाद अधिक बढ़ गया और युवाओं ने उनपर पथराव शुरू कर दिया। चंद्र ने बताया, आरोपी भी इसी समाज से हैं।

एसपी से की ठोस कार्रवाई की मांग
घटना के बाद दलित समाज के लोग कैथल एसपी से मिले और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि संत रविदास जयंती को लेकर जानबूझकर विवाद खड़ा किया गया और दलित समाज के लोगों को सत्संग करने से रोका गया। सिविल लाइन थाने के एसएचओ शिव कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी मामले में दो जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।