Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हरियाणा सरकार गरीब परिवारों के लिए कई योजनाओं शुरु कर रही, महंगे रसोई गैस सिलेंडर से जल्द मिलने वाली है राहत

43
Tour And Travels

हरियाणा
हरियाणा सरकार गरीब परिवारों के लिए कई योजनाओं शुरु कर रही है। सरकार ने गरीब परिवारों के लिए 'हर घर-हर गृहिणी योजना' की शुरुआत की है। योजना के तहत अंत्योदय परिवारों को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाएगी। सब्सिडी की राशि सीधे पात्र परिवारों के मुखिया के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी।

बता दें कि भिवानी जिले के लोहारू में एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि सीएम सैनी के नेतृत्व में चलाई जा रही योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को लकड़ी और कोयले के चूल्हे से मुक्ति दिलाना है। साथ ही वातावरण को प्रदूषण से बचाना भी इस योजना का लक्ष्य है।

इन लोगों को मिलेगा लाभ
परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
हरियाणा परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
बीपीएल, गुलाबी और एएवाई कार्ड धारक अंत्योदय परिवार इस योजना के पात्र हैं।
इच्छुक परिवार epds.haryanafood.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।