Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने पूर्व सांसद और पत्रकार श्री चन्दन मित्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया

68
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राज्यसभा सदस्य और पत्रकार श्री चन्दन मित्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि श्री चन्दन मित्रा अपनी बौद्धिकता और कुशाग्रता के लिये सदैव याद किये जायेंगे।

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहाः

“श्री चन्दन मित्रा जी को उनकी बौद्धिकता और कुशाग्रता के लिये हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने मीडिया की दुनिया के अलावा राजनीति में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के लोगों और उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदनायें। ओम् शांति!”