Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- 229वां दिन

69
Tour And Travels

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण विस्तार 66 करोड़ के पार पहुंचा

आज 7 बजे तक टीके की 69 लाख से ज्यादा खुराकें लगाई गईं
एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, आज भारत का टीकाकरण कवरेज 66 करोड़ (66,17,38,647) के ऐतिहासिक पड़ाव को पार कर गया। आज टीके की 69 लाख से ज्यादा (69,42,335) खुराकें लगाई गईं।

यह शाम 7 बजे की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार है। आज देर रात तक दिन की अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के साथ दैनिक टीकाकरण के आंकड़े और बढ़ने की उम्मीद है।

जनसंख्या के प्राथमिकता वाले समूहों के आधार पर टीके की खुराक कवरेज को निम्नलिखित तरीके से पृथक किया गया है:
देश में सबसे ज्यादा जोखिम वाले जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के एक उपकरण के रूप में टीकाकरण अभियान की उच्चतम स्तर पर नियमित समीक्षा और निगरानी की जाती है।