Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राजस्थान में कामां में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने के आरोपियों की गिरफ्तारी

67
Tour And Travels

कामां
राजस्थान में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीग जिला के एसपी राजेश मीणा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना का खुलासा किया और बताया कि इस अपराध के मुख्य आरोपी सागर है, जो फरीदाबाद, हरियाणा का निवासी है। सागर का पूरा नाम सागर सोमनाथ है, और उसकी उम्र 19 साल है। इसके अलावा, पुलिस ने दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें आकाश पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति शामिल है, जिसकी उम्र 22 साल है और वह कलावटा, थाना कामां का निवासी है। दूसरा आरोपी गौरव अरुण देव आर्य है, जिसकी उम्र 20 साल है और वह सूरज बाग कॉलोनी, थाना कामां का निवासी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीग जिला एसपी राजेश मीणा के साथ एडिशनल एसपी सतीश यादव, डीएसपी धर्मराज चौधरी, थानाधिकारी मनीष शर्मा और उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी से संबंधित विवरण साझा करते हुए बताया कि यह कार्रवाई समाज के एक महत्वपूर्ण प्रतीक के प्रति असंवेदनशीलता को संबोधित करने के लिए की गई है।