Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राजस्थान-जयपुर में मानसून कमजोर होने से अगले पांच दिन मौसम रहेगा शुष्क

107
Tour And Travels

जयपुर.

राजस्थान में अब मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर पश्चिमी और उत्तर प्रदेश में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो चुका है। बीते 24 घंटों की बात करें तो राज्य में अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा और कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई।

प्रदेश में बारिश का दौर अब सुस्त पड़ रहा है। आगामी चार से पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी और उत्तर प्रदेश में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो चुका है। मानसून के सुस्त पड़ने से अधिकांश स्थानों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश में मानसून सीजन में अब तक करीब 64 प्रतिशत वर्षा अधिक हो चुकी है। प्रदेश में सामान्य वर्षा का स्तर 398.53 एमएम है जबकि अब तक 652.7 एमएम वर्षा हो चुकी है। राज्य के बांधों की बात करें तो इस मानसून सीजन में 376 बांध पूरी तरह भर चुके हैं।  अच्छे मानसून के चलते प्रदेश के बांध कुल भराव क्षमता के 83 प्रतिशत तक भर चुके हैं।