Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

Indian Railways : रेलवे ने मार्च तक बढ़ाई इन स्पेशल ट्रेनें के फेरे, होली में घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत

100
Tour And Travels

 यदि आप होली में ट्रेन से अपने घर जानें का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए कई ट्रेनों की संचालन अवधि को मार्च तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जो होली पर घर जाना चाहते हैं। आपको बता दें कि इस बार 28 और 29 मार्च को होली है।

रेलवे की मानें तो बढ़ी हुई अवधि वाली ट्रेनों में 12 जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों को भी रेलवे के द्वारा शामिल किया गया है। इनमें दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तामिलनाडु, पंजाब, चेन्नई, केरल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को आपस में जोड़ने वाली ट्रेनों के नाम भी हैं। यही नहीं, कुछ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की भी घोषणा रेलवे के द्वारा की गई है। इन ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग पीआरएस काउंटर्स और आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट व एप के माध्यम से यात्री कर सकते हैं।  पश्चिमी रेलवे ने भी 12 जोड़ी ट्रेनों के समय विस्तार की जानकारी दी है। इस बाबत पश्चिमी रेलवे के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया गया है।