Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

तेज हो रही टीकाकरण की रफ्तार, अभियान के 14वें दिन रिकॉर्ड 4.40 लाख लाभार्थियों को दी गई वैक्सीन

118
Tour And Travels

देश में घातक कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण की रफ्तार धीरे-धीरे तेज हो रही है। अभियान के 14वें दिन शुक्रवार को रिकॉर्ड संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए। अब तक कुल 33 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को शाम सात बजे तक 4,40,681 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई।