Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म’गणपत’ का टीजर रिलीज, दमदार एक्शन में नजर आए टाइगर और कृति

956
Tour And Travels

नई दिल्ली, 29सितंबर। टाइगर श्रॉफ कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath) का टीजर जारी कर दिया गया है. यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. गणपत के टीजर में एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ अपने पुराने एक्शन अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. टाइगर लंबे समय के बाद पर्दे पर दिखाई देंगे और वो फिर से अपने एक्शन वाले अंदाज में दिखाई देंगे. बता दें टाइगर की इसके पहले आई फिल्में बागी और हीरोपती बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, ऐसे में अब टाइगर के लिए ‘गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न’ का हिट होना बेहद जरूर ही. वैसे फिल्म की टीजर देखकर आपको मजा आने वाला है.

गणपत के टीजर में आपको बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा इसमें 2070 AD की बात हो रही है और गणपत एक योद्धा है जो दुश्मनो से सबकी रक्षा करता है।. टीजर में कृति सेनन का भी एक्शन देखने को मिल रहा है. अमिताभ बच्चन का लुक भी काफी अलग दिख रहा है. टीजर की शुरुआत टाइगर श्रॉफ से होती है, जिसमें वह भगवान का ध्यान करते दिखाई दे रहे हैं. निर्माताओं ने सिनेमैटिक एक्सीलेंस के एक नए युग की शुरुआत की है जो दर्शकों के बीच रोमांच पैदा करेगा और इसे बड़े पर्दे पर देखना बेहद कमाल का होगा.

ताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ एक फ्रेंचाइजी फिल्म है और इसे तीन पार्ट में रिलीज किया जाएगा. गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ का टीजर पहले 27 सितंबर को रिलीज होने वाला था लेकिन इसकी डेट को बढ़ाकर 29 सितंबर किया गया है. माना जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि फिल्म सलमान खान की टाइगर 3 से सीधी टक्कर ना ले.

‘क्वीन’ और ‘सुपर 30’ के डायरेक्टर विकास बहल के डायरेक्शन में बनी इस फ्यूचरिस्टिक एक्शन शो में टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और दिग्गत अमिताभ बच्चन सहित पावर-पैक स्टारकास्ट शामिल हैं. टीजर में कृति सेनन जबरदस्त एक्शन करती दिख रही हैं. वहीं अमिताभ बच्चन का वॉइस ओवर रोंगटे खड़ करने वाला है. ये फिल्म दशहरा के मौके पर 20 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.