Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

अमरीकी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारत आने के लिए तैयार

326
Tour And Travels

नई दिल्ली, 8अगस्त।अमरीकी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत आने की योजना बना रहा है। ये सांसद 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में भारतीय मूल के अमरीकी सांसद रो खन्ना और सांसद माइकल वॉल्ज शामिल हैं। इनके अलावा देबोरा रॉस, कैट केमॉक, थानेदार, जैसमिन क्रोकेट, रिच मैकॉर्मिक, और एड कॉस भी हैं। अमरीका का यह द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत में व्यापार, प्रौद्योगिकी, सरकारी और बॉलीवुड सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिलेगा। रो खन्ना ने बताया कि भारत के लिए द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर वे गौरवान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि वे दोनों देशों के आर्थिक और रक्षा संबंध और अधिक मजबूत करने के उपायों पर भी विचार करेंगे।