Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राहुल गांधी को संसद में देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए: अनुराग ठाकुर

66
Tour And Travels

नई दिल्ली, 8अगस्त। केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद में देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस का एक समाचार पोर्टल के साथ सांठगांठ रही है, जिसे कथित तौर पर चीन से पैसे मिले हैं। संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से कथित तौर पर पैसे मिलने के बारे में राहुल गांधी को स्थिति स्‍पष्‍ट करनी चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को यह खुलासा करना चाहिए कि समाचार पोर्टल की मदद करने से उनकी पार्टी को क्‍या लाभ हुए।