Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बिहार में, हिन्‍दुस्‍तान अवाम मोर्चा, सेकुलर की राष्‍ट्रीय कार्यकारि‍णी की बैठक रविवार को पटना में होगी

191
Tour And Travels

पटना,19जून।बिहार में, हिन्‍दुस्‍तान अवाम मोर्चा, सेकुलर की राष्‍ट्रीय कार्यकारि‍णी की बैठक आज पटना में होगी। पार्टी नेता राज्‍य में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में महागठबंधन में बने रहने को लेकर हिन्‍दुस्‍तान अवाम मोर्चा की भावी कार्रवाई पर चर्चा करेंगे।सत्‍तारूढ जनता दल यूनाइटेड के साथ हिन्‍दुस्‍तान अवाम मोर्चा के असहज संबंधों और हाल ही में हिन्‍दुस्‍तान अवाम मोर्चा, सेकुलर के प्रमुख संतोष कुमार सुमन के राज्‍य मंत्रिमंडल से त्‍यागपत्र की पृष्‍ठभूमि में यह बैठक आयोजित की जा रही है।

बैठक के बाद पार्टी के सरंक्षक और पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी की दिल्‍ली की यात्रा निर्धारित है जहां वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। आशा है कि  मांझी राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ अपनी पार्टी के औपचारिक गठजोड़  करने की घोषणा करेंगे।