Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भोपाल में युवक के गले में पट्टा डालकर बनाया ‘कुत्ता’, फिल्मी स्टाइल में माफी मंगवाईं

296
Tour And Travels

भोपाल, 19जून।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खुलेआम गुंडागर्दी देखने को मिली है. यहां पर कुछ लोगों ने गले में फंदा डालकर एक युवक को कुत्ते की तरह बर्ताव किया. फिल्मी स्टाइल में युवक को जानवर बनाकर माफी मंगवाईं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथ में बेल्ट लेकर कुछ लोग युवक को मारने की धमकी दे रहे हैं. गुंडों के चंगुल में फंसा युवक वीडियो में गिड़गिड़ाता हुआ दिख रहा है. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर किये पोस्ट को लेकर कुछ लोग युवक से नाराज हो गए. यह वीडियो टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.