Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने कुमार पोस्ट में सक्रिय रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी कैप्टन शिवा चौहान की सराहना की

124
Tour And Travels

नई दिल्ली, 5 जनवरी।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फायर एंड फ्यूरी सैपर्स की कैप्टन शिवा चौहान की सराहना की है, जो कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन के कुमार पोस्ट में सक्रिय रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं।

प्रधानमंत्री ने फायर एंड फ्यूरी सैपर्स कॉर्प्स के एक पोस्ट के जवाब में ट्वीट किया:

“यह भारत की नारी शक्ति की भावना को दर्शाते हुए, हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा।”