Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह अंडमान निकोबार द्वीप समूह की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए

140
Tour And Travels

नई दिल्ली, 5 जनवरी।रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह आज अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) की दो दिवसीय यात्रा के लिए नई दिल्ली से रवाना हुए। यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री कमान की रक्षा तैयारियों और कमान के परिचालन क्षेत्रों तथा बाहरी इकाइयों में अवसंरचना के विकास की समीक्षा करेंगे।

रक्षा मंत्री कैंपबेल बे, कार्निक और डिगलीपुर में एएनसी इकाइयों का भी दौरा करेंगे, जहां वे सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे।