Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

आजादी का अमृत महोत्सव: ओएनजीसी त्रिपुरा एसेट ने आने वाले दिनों में हरियाली बढ़ाने के लिए संगोष्ठी व साइक्लोथॉन का आयोजन किया

108
Tour And Travels

ऑयल एण्‍ड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के त्रिपुरा एसेट ने आने वाले दिनों में हरियाली बढ़ाने के लिए अन्वेषण एवं उत्पादन और साइक्लोथॉन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। अगरतला में त्रिपुरा एसेट ने ’त्रिपुरा के भविष्य की अर्थव्यवस्था में हाइड्रोकार्बन उद्योग की भूमिका’पर अन्वेषण एवं उत्पादन संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता उद्योग और वाणिज्य सचिव, श्री पी के गोयल और ईडी-एसेट मैनेजर श्री तरुण मलिक ने की। संगोष्ठी, त्रिपुरा राज्य के भविष्य की अर्थव्यवस्था में हाइड्रोकार्बन उद्योग की भूमिका के प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित थी और संगोष्ठी का उद्देश्य त्रिपुरा में अन्वेषण एवं उत्पादन व्यवसाय में विभिन्न व्यापारिक भागीदारों के बीच सहयोग बढ़ाना है।

ईडी-एसेट मैनेजर ने एमपीडी अभियान की सफलता के बारे में बताया, जो अपर भुबन और रेन्जी रचना को लक्षित करता है तथा भविष्य में त्रिपुरा में तेल का आकर्षक क्षेत्र हो सकता है। उन्होंने त्रिपुरा को पारंपरिक कोयला और तेल आधारित अर्थव्यवस्था से गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए एक व्यापक बदलाव पर जोर दिया। श्री पी के गोयल ने गैस उद्योग में आने वाली बाधाओं के बारे में बताया। साथ ही, बेहतर ढंग से और सहयोग बढ़ाकर उनके उन्मूलन का मूल्यांकन किया गया।

हमारी स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष का जश्न मनाने के साथ-साथ लोगों को साइकलिंग यानी चक्रण के महत्व के संबंध में जागरूक करने के लिए, त्रिपुरा एसेट ने एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया। इस आयोजन से कम कार्बन वाली मॉबिलिटी को मुख्यधारा में लाने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के सभी महत्वपूर्ण संदेश व्यापक ढंग से आम जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित हुआ।

image001OOMV Hindi News Website 

बदरघाट से विधायक मिमी मजूमदार ने कार्यक्रम में शिरकत की और आयोजन में ओएनजीसी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने जरूरतमंदों को राहत सामग्री प्रदान करके महामारी के कठिन समय में ओएनजीसी द्वारा निभाई गई सक्रिय भूमिका की सराहना की।