Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भारत में मार्च तक कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक लांच करेगी डॉ. रेड्डीज

124
Tour And Travels

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ने उम्मीद जताई है कि वह देश में रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-5 को मार्च में लांच कर देगी। तब तक कंपनी को इसके लिए इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मिल जाने की उम्मीद है।

हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज भारत में स्पुतनिक-5 का परीक्षण कर रही है। कंपनी का अनुमान है कि अगले महीने तक इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल पूरा हो जाएगा। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक साप्रा ने कहा कि तीसरे चरण का 70 फीसद ट्रायल पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि मार्च तक कंपनी इसे लांच कर देगी।