Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

लोधेश्वरधाम में युवक-युवती परिचय सम्मेलन 24 नवम्बर को

46
Tour And Travels

रायपुर
लोधेश्वरधाम में लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा रायपुर छत्तीसगढ के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह, युवक युवती परिचय सम्मेलन, वार्षिक सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन समारोह का आयोजन 24 नवंबर को अखिल भारतीय लोधी-लोधा-लोध राष्ट्रीय महासभा नई दिल्ली भारत के नेतृत्व में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारीगण शामिल होंगे। इस अवसर पर अंचल के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड, विदर्भ, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, तेलगांना, गोवा एवं हरियाणा आदि राज्यों से पदाधिकारी छत्तीसगढ़ आएंगे।

विगत 24 वर्षो से नियमित प्रकाशित होने वाले स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा जिसमें अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जीवनी, परम पूज्य स्वामी ब्रम्हानंद लोधी के अलावा लोधी समाज के अन्य महान विभूतियो की जीवनी भी प्रकाशित की जायेगी। समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, व्यक्ति एवं महिलाओं द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यो को विशेष स्थान दिया जायेगा।