Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

युवा किसान नेता ने गौपूजन, पौधारोपण और विद्यार्थियों से संवाद कर मनाया अवतरण दिवस

37
Tour And Travels

डिंडोरी शहपुरा

भारतीय किसान संघ डिंडोरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने शनिवार को गौपूजन पौधारोपण और कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद कर जन्मदिन मनाया और जैविक खेती, मानवता के कार्य को लेकर किए जा रहे अपने अनुभव साझा किया।

देश भर के वरिष्ठ किसान नेताओं और मित्र जनों ने भी दूरभाष एवं सोसल मीडिया के माध्यम से  बिहारी लाल साहू को जीवन के उत्तम स्वास्थ और खुशहाली के लिए सन्देश प्रेषित किया। किसान नेता बिहारी लाल साहू ने सभी आत्मिय जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया और इसी तरह प्रेम और आशीर्वाद बनाएं रखने का निवेदन किया।

आपको बता दें बिहारी लाल साहू को उनके जैविक खेती और किसानों के हित संबंधी कार्य को लेकर प्रदेश और प्रांत स्तर पर कई पुरुस्कार और सम्मान से नवाजा जा चुका है।राष्ट्रीय स्तर की किसान कुल पत्रिका ने भी जैविक खेती में चमकता सितारा नाम से बिहारी लाल साहू को लेकर लेख प्रकाशित कर चुकी है।