Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

`महिला सांसदों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद प्रधानमंत्री से की मुलाकात

118
Tour And Travels

नई दिल्ली, 23सितंबर। महिला सांसदों ने शुक्रवार रात ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

`प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“हमें ओजस्वी महिला सांसदों से मिलने का सम्मान मिला, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने से बेहद खुश हैं।

यह देखकर ख़ुशी होती है कि परिवर्तन के पथप्रदर्शक उसी कानून का उत्सव मनाने के लिए एक साथ आए हैं, जिसका उन्होंने समर्थन किया है।`

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, भारत एक उज्ज्वल, अधिक समावेशी भविष्य के शिखर पर है और हमारी नारी शक्ति इस परिवर्तन के मूल में है।”