Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर महिला सांसद हमारे लोकतंत्र को अधिक जीवंत बना रही हैं : प्रधानमंत्री

161
Tour And Travels

नई दिल्ली,12 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीकार किया है कि महिला संसद सदस्यों के कारण हमारा लोकतंत्र समृद्ध हुआ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोगों की आवाज को और सशक्त करेगा।

उन्होंने एक्स पर इस संबंध में एक लेख साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा:
“@ShamikaRavi का दिलचस्प लेख इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे महिला सांसद हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बना रही हैं और वे स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, बुनियादी ढांचे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। यह बहुत ही उत्साहजनक प्रवृत्ति है जो यह भी दिखाता है कि कैसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोगों की आवाज को और मजबूत करेगा।