Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

टोल बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे से मिलूंगा- राज ठाकरे

242
Tour And Travels

ठाणे, 9अक्टूबर। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को कहा कि वह टोल बढ़ोतरी के मुद्दे पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे.
इस मामले को लेकर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. टोल बढ़ोतरी के विरोध में पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पार्टी नेता अविनाश जाधव से मुलाकात के बाद ठाकरे ने ठाणे में पत्रकारों से बात की. एक अक्टूबर से टोल में इज़ाफा प्रभावी हुआ है. मनसे प्रमुख ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री से मिलेंगे और टोल वृद्धि और राज्य के लोगों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

राज ठाकरे ने कहा कि शिवसेना-भाजपा के पिछले गठबंधन ने अपने चुनाव घोषणापत्र में महाराष्ट्र को टोल मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया.

ठाकरे ने दावा किया कि शिंदे ने अतीत में टोल के संबंध में अदालत में एक याचिका दायर की थी और बाद में इसे वापस ले लिया. मनसे प्रमुख ने सवाल किया कि किसके निर्देश पर उन्होंने याचिका वापस ली थी. ठाकरे ने कहा, “सत्तारूढ़ दल को यह ध्यान में रखना चाहिए कि चुनाव नजदीक हैं और वह लोगों को नाराज नहीं कर सकते.