Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सिख संस्था चीफ खालसा दीवान के पदाधिकारी जहां सिखों के लिए मिसाल बन रहे, स्कूल प्रिंसिपल के Video ने मचाया तहलका

42
Tour And Travels

अमृतसर
सिख संस्था चीफ खालसा दीवान के पदाधिकारी जहां सिखों के लिए मिसाल बन रहे हैं, वहीं कुछ सदस्य ऐसी गलतियां भी कर रहे हैं, जिका दीवान के अन्य पदाधिकारों और मैंबरों को जवाब देना भी मुश्किल हो रहा है। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता तलबीर सिंह गिल ने गत रात चीफ खालसा दीवान के सदस्य परमिंदर सिंह मत्तेवाल के एक समागम की वीडियो सार्वजनिक करके नया तहलका मचा दिया।

इस वीडियो में एक हिंदी गाना बज रहा है और कई जोड़े उस गाने के संगीत पर अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और लोग दीवान के पदाधिकारियों पर तरह-तरह के सवाल उठाने लगे। इस वीडियो का पता चलते ही दीवान के अध्यक्ष डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तुरंत परमवीर सिंह मत्तेवाल को दीवान की सदस्यता से निलंबित कर दिया और अन्य पदाधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी कि ऐसी गलतियां कभी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

इस संबंध में परमवीर सिंह मत्तेवाल से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि यह वीडियो उनके एक पारिवारिक कार्यक्रम का है और कार्यक्रम की थीम तैयार करने वाले लोगों ने ही यह वीडियो बनाया है. उन्होंने कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम का वीडियो है. बता दें कि परमवीर सिंह मत्तेवाल सरकारी माई भागो कॉलेज के प्रिंसिपल भी हैं।