Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

रील बनाने के दौरान युवक ने हटाया जाल, 3 मंजिल नीचे जाकर गिरा, गई जान

97
Tour And Travels

आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा में कोतवाली थानाक्षेत्र मे रील बनाने के चक्कर में एक युवक की गर्दन लोहे के जाल से कटकर धड़ से अलग हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सररफा बाजार में एक युवक की लोहे के जाल से गर्दन कट कर धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया।  नमक मंडी सररफा बाजार की जौहरी प्लाजा माकेर्ट में आज सुबह यह हादसा हुआ।

मृत युवक जौहरी प्लाजा में काम करता था। वह अपने चार साथियों के साथ दुकान खोलने पहुंचा था। इस दौरान युवक डांस के स्टेप कर रहा था। उसके साथ के लड़कों में से एक युवक दुकान का शटर खोल रहा था। दूसरा लड़का अपना मोबाइल फोन देख रहा था। युवक स्लो मोशन में रील बना रहा था। उसके साथ के लड़कों में एक लड़का जाल (टट्टर) पर बैठा था। वह फिर से उसे पीछे जाने के लिए कहता है। लड़का पीछे जाता है और जाल के पास जाते ही उसे उठाता है। वह जैसे ही लोहे के जाल को उठाता है, उसका पैर फिसल जाता है।
 
इस दौरान लोहे की जाल भी बंद हो जाता है। जाल में फंसकर उसकी गर्दन कट जाती है और उसकी गर्दन और बॉडी चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर अलग-अलग होकर गिर जाती है। वहां मौजूद लड़के उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं। मृतक ताजगंज इलाके का रहने वाला 20 वर्षीय आसिफ पुत्र सलीम था। वह चांदी के आभूषणों की कारीगरी करता था। घटना के बाद पूरे सररफा बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया।