Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखंड में मौसम लेगा यूटर्न,अगले 2 दिनों तक आंधी, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना

58
Tour And Travels

झारखंड
झारखंड में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत की सांस मिलने वाली है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 2 दिनों तक आंधी, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज दोपहर के बाद से राज्य के 12 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक कल दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा और धनबाद को छोड़कर अन्य जिलों में बारिश हो सकती है। इन जिलों में भी आंधी चलने की संभावना है। वहीं 4 अप्रैल को भी गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा को छोड़कर अन्य जिलों में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ तेज हवा चलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने 3 दिन तक राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान जमशेदपुर और बोकारो थर्मल का 39.1 डिग्री सेल्सियस तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस चतरा का रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।