
ईरान , 28जून।ईरान में आज (28 जून) राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहे हैं. लेकिन मतदान से ठीक एक दिन पहले ही दो हार्डलाइनर उम्मीदवारों ने चुनाव से अपना नाम पीछे ले लिया. 53 साल के अमीर हुसैन गाजीजादेह हाशमी ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेते हुए दूसरे उम्मीदवारों से भी ऐसा करने का आग्रह किया. उन्होंने इसके पीछे ईरान को मजबूत करने की दलील दी. दूसरी तरफ, चर्चा ये भी जुमे के दिन मतदान होने पर भी कुछ विवाद है.
चुनाव में 6 करोड़ से अधिक वोटर हैं जो पिछले महीने इब्राहिम रईसी की विमान हादसे में हुई मौत के बाद नए राष्ट्रपति का फैसला करेंगे।
राष्ट्रपति चुनाव में 6 प्रत्याशी रेस में थे मगर वोटिंग से कुछ घंटे पहले 2 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया।
ईरानी मीडिया के मुताबिक ये नेता नहीं चाहते कि रूढ़िवादी नेताओं का वोट बंटे जिससे उदारवादी नेताओं को फायदा हो।