Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 9 दिसंबर को राजस्थान आएंगे

94
Tour And Travels

नई दिल्ली, 9 दिसंबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 9 दिसंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा, उदयपुर एवं जयपुर का दौरा करेगें। अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति सबसे पहले उदयपुर पहुंचेंगे जहां से बांसवाडा जाएंगे और वहां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे।

तत्पश्चात उपराष्ट्रपति गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे और वहां यूनीवर्सिटी के छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जी ट्राइबल यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ लंच भी करेंगे।