Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 10 दिसंबर को झारखंड आएंगे

141
Tour And Travels

नई दिल्ली, 9दिसंबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 10 दिसंबर को झारखंड जाएंगे, उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका झारखंड राज्य का प्रथम दौरा है। अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति दो प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों को संबोधित करेंगे। सर्वप्रथम उपराष्ट्रपति जमशेदपुर पहुंचेंगे जहां वह जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

तत्पश्चात वह आई.आई.टी. (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस) धनबाद के 43वें दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेगें तथा वहां उपस्थित शिक्षकों और छात्रों से संवाद करेंगे।