Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

ओणम की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

102
Tour And Travels

ओणम की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

उनका शुभकामना संदेश निम्नवत है –

“ओणम के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शभकामनाएं और बधाई देता हूं।

सम्राट महाबली की स्मृति में मनाया जाने वाला यह पर्व, ईमानदारी, करुणा तथा त्याग जैसे उदात्त गुणों का प्रतीक है। यह, खेतों में लहलहाती फसलों के रूप में प्रकृति के असीम वात्सल्य का उत्सव मनाने का भी अवसर है।

मेरी कामना है कि ओणम का पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सुख लाए।”