Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कांग्रेस के दिग्गज नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने थामा भाजपा का दामन

41
Tour And Travels

राँची

झारखंड में पहले चरण के मतदान के ठीक 2 दिन पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि आदित्य विक्रम जायसवाल रांची विधानसभा सीट से दावेदारी ठोक रहे थे लेकिन यह सीट झामुमो कोटे में चले जाने से वह निराश हो गए।

कांग्रेस नेता सह प्रोफेशनल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय ने आदित्य विक्रम जायसवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई. सदस्यता ग्रहण करने के बाद आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि हमारी पांच पीढियों ने कांग्रेस की सेवा की. कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया. झारखंड को बचाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है. जानकारी के अनुसार, आदित्य विक्रम रांची सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन यह सीट झामुमो के खाते में चली गई.