Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

वैशाली में चार दिनों से गायब लड़की का शव कुएं से बरामद,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

68
Tour And Travels

जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में मंगलवार उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक युवती का शव बगीचे में कुआं में पाया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से डेड बॉडी को कुएं से बाहर निकाला जिसके पश्चात लड़की की पहचान हो गई। लड़की उसी गांव की है जो बीते चार दिनों से गायब थी।परिजनों ने भी अनहोनी की आशंका जताई है।

जिसकी डेड बॉडी आज मिली है, स्थानीय लोगों की माने तो लड़की का दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि लड़के के कपड़े भी संदिग्ध हालत में थे इससे यह साफ प्रतीत होता है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ था और फिर हत्या की गई है।

पूरे मामले पर पूछे जाने पर गोरौल थानाध्यक्ष ने कहा कि कुएं से एक लड़की की डेड बॉडी बरामद हुयी है मौके पर पुलिस पहुंच गई है डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी वैसे कई एंगल से जांच की जा रही है।