Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

उप्र : बांदा की जेल से सुरक्षा व्यवस्था को धता बता कैदी फरार

85
Tour And Travels

बाहुबली मुख्तार अंसारी भी है जेल में है कैद

बांदा, 07 जून (हि.स.)। बांदा की हाई प्रोफाइल जेल से ट्रिपल लेयर सुरक्षा को भेद कर एक कैदी फरार हो गया। रविवार की देर शाम भागा यह कैदी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। इसी जेल में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी भी बंद है।जिसके लिए यहां ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बताया जाता है इस जेल में विजय आरख पुत्र रामकिशोर आरख निवासी ग्राम बरसडा़ बुजुर्ग थाना गिरवां 06 फरवरी 2021 से बंद है। रविवार की शाम जब सभी कैदियों की गिनती की गई तो विजय आरख गायब मिला। इसके बाद जेल प्रशासन देर रात तक कैदी को जेल में ही ढूढता रहा। जब वह कहीं नहीं मिला तब अलार्म बजाया गया। अलार्म बजते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस बारे में सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जेल से भागा हुआ कैदी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश करने के लिए पुलिस ने टीमें बनाई गई है। आशा है कि जल्दी पकड़ में आएगा।

बताते चलें कि, जेल में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को रखा गया है।मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से लाया गया था और प्रशासन ने दावा किया था कि यहां थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था है जिससे यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। इसके बावजूद कैदी जेल प्रशासन को चकमा देकर भागने में सफल हो गया।

वहीं, अभी हाल में ही चित्रकूट जेल में गैंगवार हुआ था जिसमें तीन कैदी मारे गए थे। इस घटना के बाद प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई थी। इसके बाद भी बांदा जेल से कैदी के भाग जाने से एक बार फिर जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।