Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथॉन का उद्घाटन

349
Tour And Travels

यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन) इंडिया अफ्रीका हैकथॉन का उद्घाटन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित एक भव्य उद्घाटन समारोह में किया गया। यह कार्यक्रम व्यापक रूप से मानव जाति के सामने आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए सरल और लीक से हटकर रणनीति विकसित करने के लिए अफ्रीकी देशों के समुदायों के साथ भारत के छात्र समुदाय के जुड़ाव और सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001WYT2.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002SCX4.jpg

 

इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह की शुरूआत सभी भाग लेने वाले देशों के दलों की ध्वज परेड के साथ हुई। इस समारोह के नेता द्वारा प्रत्येक देश की टुकड़ी का परिचय कराया गया और संबंधित देश के बारे में विस्तृत जानकारी दर्शकों के साथ साझा की गई। जब ये दल मार्चपास्ट के दौरान गणमान्य व्यक्तियों के पास से गुज़रे तो भीड़ ने उनका हौसला बढ़ाया और उत्साहवर्धन किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00375BD.jpg

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने भारत और अफ्रीकी देशों के बीच मजबूत ऐतिहासिक संबंधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विश्व में अपनी तरह की इस पहल के लिए उत्तर प्रदेश को एक स्थल के रूप में चुनने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन भारत-अफ्रीकी संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि हम स्टार्ट-अप के क्षेत्र में एक अग्रणी देश हैं। उन्होंने प्रतिनिधियों से उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का भ्रमण करने के लिए आमंत्रित किया। अफ्रीकी छात्रों का स्वागत करते हुए, उन्होंने उनसे भारत में स्टार्टअप और नवाचार संस्कृति का हिस्सा बनने के लिए कहा। उन्होंने छात्रों को भारत में अध्ययन करने और भारत का नवाचार भागीदार बनने के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होंने एक सफल यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथॉन के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपना संबोधन समाप्त किया।

कार्यक्रम में मौजूद प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों को एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार और मुख्य नवाचार अधिकारी, नवाचार सेल, शिक्षा मंत्रालय डॉ. अभय जेरे ने भी संबोधित किया।

दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के बाद एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण अफ्रीकी छात्रों द्वारा ‘वंदे मातरम’ का गायन रहा जिसने सभी का दिल जीत लिया। समारोह का समापन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के वाइस चान्सलर  प्रो.आर.के. सिन्हा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।