Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सनी देओल-अमीर खान प्रोडक्शन फिल्म ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग में ट्रेन यात्रा का दृश्य शामिल

99
Tour And Travels

सनी देओल स्टारर अपकमिंग मेगा प्रोजेक्ट फिल्म 'लाहौर 1947' के क्लाइमैक्स को लेकर एक नई खबर है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ये फिल्म सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान को पहली बार एक साथ ला रही है। अब एक रोमांचक खबर आई है कि फिल्म की एंडिंग एक ट्रेन सीक्वेंस के साथ होने वाली है।

इस समय 'लाहौर 1947' के लिए एक अहम सीन को शूट किया जा रहा है। इस सीन में भारत और पाकिस्तान के बीच रेल यात्रा को दिखाया गया है।

फिल्म का क्लाइमैक्स एक विजुअल ट्रीट होने वाला है

हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार, 'लाहौर 1947 की शूटिंग पार्टीशन के समय के एक बड़े रेल सीक्वेंस के साथ खत्म होगी, जिसमें ऐसे सीन्स दिखाए जाएंगे, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है। फिल्म का क्लाइमैक्स एक विजुअल ट्रीट होने वाला है, जिसे पार्टीशन के समय की उथल-पुथल और भावनाओं को दर्शाने के लिए तैयार किया गया है। इस सीक्वेंस की शूटिंग कई हफ्तों तक बड़े कास्ट और क्रू के साथ होने वाली है, ताकि दर्शकों को नया अनुभव का एहसास कराया जा सके।'

सनी देओल और प्रीति जिंटा को लीड रोल्स में

'लाहौर 1947' के बारे में बात करें तो आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत इसे प्रड्यूस करेंगे, जबकि राजकुमार संतोषी इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करेंगे। वहीं, सनी देओल और प्रीति जिंटा को लीड रोल्स में नजर आएंगे।