Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

अम्बाला में दर्दनाक घटना, 2 साल की मासूम बच्ची नव्या की डूबने से मौत, परिवार में छाया मातम

27
Tour And Travels

अम्बाला
अम्बाला जिले के साथ लगते गांव सौंटा से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां लगभग 2 साल की मासूम बच्ची नव्या की डूबने से मौत हो गई। जब तक परिजन बच्ची को लेकर शहर के सिविल अस्पताल पहुंचे तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार अम्बाला के सौंटा गांव के ईंट भट्टे पर एक परिवार काम कर रहा था। वहीं कुछ दूरी पर 2 साल की मृतक बच्ची नव्या अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। जिस वजह से वहां बने पानी के गढ्ढे में बच्ची जा गिरी।
 
मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि हमने ढुंढते हुए गढ्ढे में देखा तो बच्ची गिरी हुई थी। परिवार ने तुरंत बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल में पहुंची। जहां परिजनों के बयान लिए गए। वहीं परिजनों ने बच्ची का पोस्टपार्टम कराने से इंकार कर दिया।